{"_id":"588b86df4f1c1b5c02cf6f35","slug":"devotee-woman-killed-in-truck-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बस की भिड़ंत में महिला श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बस की भिड़ंत में महिला श्रद्धालु की मौत
फैजाबाद
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
भिड़ंत के बाद क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार की सुबह गोंडा से फैजाबाद आ रही एक निजी बस व ट्रक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान कर घर लौट रही बस सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बूथ नंबर चार के पास हुआ।
हादसे में घायल बस का खलासी अनूप गोस्वामी निवासी वजीरगंज गोंडा ने बताया कि गोंडा से यात्रियों को लेकर बस फैजाबाद के लिए जा रही थी। हाईवे पर बूथ नंबर चार के पास बस जैसे ही मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार कुछ यात्री गंभीर रूप से तो कुछ चुटहिल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़े और सूचना पर पहुंची पुलिस ने 56 वर्षीय इशलता सिंह पत्नी दामोदर सिंह व 58 वर्षीय दामोदर सिंह निवासी आजमगढ़, 30 वर्षीय अतुल कुमार मिश्र निवासी गोंडा, 30 वर्षीय देश दीपक शुक्ल निवासी कुढ़ा केशवपुर दर्शननगर, 27 वर्षीय कृष्ण चंद्र मिश्र निवासी गोंडा, 60 वर्षीय मनभागवती निवासी चकरा गोसाईगंज, 48 वर्षीय जयराम कुशवाहा निवासी बगहा गोसाईगंज, 40 वर्षीय कुसुमा देवी निवासी चतुरी देवरिया, 32 वर्षीय संतोष पांडेय व 24 वर्षीय सुनील पांडेय निवासी गौहानी तरबगंज जिला गोंडा, परवेश, संत बक्श सिंह व सीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में घायलों को लाए जाने पर डॉक्टरों ने इशलता सिंह को मृत घोषित कर दिया।