फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   devlopment

बढ़ गया शहर का दायरा

Fri, 13 Dec 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
devlopment
अयोध्या। जिले में शहरीकरण का दायरा बढ़ गया है। दो नई नगर पंचायतों के सृजन की तैयारी है। तो गोसाईगंज नगर पंचायत को छोड़ अन्य निकायों के विस्तारीकरण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

नगर निगम में विस्तारीकरण का काम पूरा हो गया है। शेष बची निकायों से प्रस्ताव मांग लिया गया है। शहरीकरण की इस मुहिम के पूरा होने के बाद जिले 1/5 जनसंख्या शहरी क्षेत्र में आ जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अब तक पांच निकाय हैं। इनमें नगर निगम के साथ नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत बीकापुर, भदरसा और गोसाईगंज है। प्रदेश शासन ने सबसे पहले नगर निगम के विस्तार के लिए प्रस्ताव मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या व फैजाबाद शहर से सटे 41 गांवों को निगम में शामिल करने पर शासन ने हरी झंडी दे दी है। इसके बाद सोहावल तहसील की सुचित्तागंज और मिल्कीपुर तहसील की कुमारगंज दो नई नगर पंचायतों के सृजन के लिए प्रस्ताव मांगा गया। तहसीलों ने इसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेज दिया है।
इसका परीक्षण शुरू हो गया है। अब गोसाईगंज नगर पंचायत को छोड़कर अन्य निकायों नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत बीकापुर और नगर पंचायत भदरसा के विस्तारीकरण का प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने पत्र जारी कर दिया है।

निकायों के विस्तारीकरण का प्रस्ताव पंचायतों के बोर्ड में अनुमोदन के बाद ही जिला प्रशासन के पास भेजा जाएगा। हालांकि अब तक जिला प्रशासन को अन्य निकायों के विस्तारीकरण के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed