फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development should only

‘वादा और दावा’ से सावधान, चाहिए सिर्फ विकास

Thu, 16 Feb 2017 10:45 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Development should only
फैजाबाद में गुरुवार को रोडवेज परिसर में अमर उजाला के सियासी अड्डा में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
शहरी भी थे और गांव वाले भी। गांवों में बिजली, खंड़जा, राशन कार्ड, नाली आदि पर ग्रामीणों ने खुलकर बात रखी जबकि शहरी लोगों ने भी विकास से लेकर अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचने की बात कहीं गई। वादा, दावा और लुभावनी बातों से सजग रहने तथा सिर्फ विकास को तवज्जों देने की बात लोगों ने कही। रोडवेज पर गुरुवार को सियासी अड्डा में शहरियों व ग्रामीणों ने बेबाकी से अपनी राय जताई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का दर्द था कि चुने जाने के बाद नेता हम लोगों के दुख-दर्द में कम ही शरीक होते हैं। गांव में विकास कार्य हुए हैं तो उसमें भी भेदभाव किए जाने की बात सामने आई। एक व्यक्ति ने कहा कि जिनमें अर्हता है, उन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ठीक से नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने कहा कि नेताओं की ओर से लुभावने वादे किए जा रहे हैं लेकिन इन वादों से सजग रहकर मतदान करना है क्योंकि खैरात में जो धन बाटा जाएगा वह आखिरकार जनता का ही है। एक वक्ता ने कहा कि ऐसे नेताओं को तवज्जो देना है जिसके कथनी-करनी में ज्यादा अंतर न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने कहा कि जाति और मजहब की बात फैलाने की कोशिशें की जा रही है लेकिन ऐसे लोगों को चुनाव के दिन सही समय पर अपने तरीके से जवाब देंगे। विभिन्न दलों में बढ़ रही दलबदलू संस्कृति को लोकतंत्र के लिए अशुभ बताते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि यदि हमारे पास जनप्रतिनिधि चयन के लिए विकल्पों का अभाव रहेगा तो आखिरकार नोटा की बटन तो है ही। उसी का प्रयोग करेंगे। 


एक व्यक्ति ने फैजाबाद और अयोध्या को उसके प्राचीन स्वरूप को निखारने पर बल देते हुए कहा कि दोनों नगरों के नाम पर राजनीति ज्यादा की गई। शिलान्यास तो हो गए, लेकिन वह योजना धरातल पर नहीं दिख रही है। नागरिक सुविधाओं की कमी पर सवालों के तीर नेताओं की ओर खूब चले। एक वोटर ने कहा कि अभी तक ठीक से नागरिक सुविधाए तक नहीं मिल पाई है। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो नागरिक सुविधाओं को देने पर विशेष ध्यान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed