फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deputy CM will conclude Ayodhya festival today

डिप्टी सीएम आज करेंगे अयोध्या महोत्सव का समापन

Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will conclude Ayodhya festival today
अयोध्या। अयोध्या महोत्सव के 10वें दिन की शाम लोक नृत्य, संगीत व कामेडी नाइट से सजी। मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। इसका शुभारंभ समाज कल्याण मंत्री, खेल मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। समारोह का समापन रविवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा करेंगे। इस दौरान समाज में विशिष्ट कार्य करने वाले नौ लोगों को ‘अयोध्या रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण परिवेश में कई प्रतिभाएं छिपी हैं। इनमें निखार लाने की आवश्यकता है। सरकार इसके लिए कटिबद्ध है। अयोध्या महोत्सव के आयोजन से इन्हीं प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिला है। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि साहित्य व संगीत ही नहीं स्थापत्य, मूर्ति व चित्रकला से भी जुड़े कलाकारों के कौशल विकास लिए अयोध्या महोत्सव उनको एक अनुकूल मंच प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि संस्कृति व संस्कार का बोध कराने के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। यहां की मिट्टी में आदर्श व मर्यादा समाहित है। अयोध्या महोत्सव के मुख्य संयोजक विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आने वाली पीढ़ी हमारी पुरातन परंपराओं व कला-संस्कति से परिचित रहे तथा इन्हें संरक्षण व संवर्धन मिले, इसके लिए लगातार अयोध्या महोत्सव प्रयासरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या महोत्सव के दौरान सहरवां लोकनृत्य के जरिये राजेश गौड़ व आराध्या गौतम की टीम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कामेडी नाइट में संजय घायल, अरविंद सक्सेना व संपूर्ण शुक्ला ने लोगों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन कल्पना वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक रवि तिवारी, रेणुका रंजन श्रीवास्तव, नाहिद कैफ, आकाश अग्रवाल, श्रुति श्रीवास्तव व अनुजेंद्र तिवारी समेत भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को अयोध्या महोत्सव का समापन करेंगे। समापन समारोह की अध्यक्षता महंत कमलनयन दास करेंगे। इस दौरान समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली नौ विभूतियों को ‘अयोध्या रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, साहित्य, कला, संगीत व आध्यात्म के क्षेत्र में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed