फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deployment of magistrates regarding the program of Deputy CM

डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती

Thu, 09 Jun 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Deployment of magistrates regarding the program of Deputy CM
अयोध्या। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज अयोध्या आएंगे। वो यहां लगभग छह घंटे बिताएंगे। इस दौरान वह अयोध्या सहित भाजपा और विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने अयोध्या दौरे में सामुदायिक निवेश निधि के तहत साढ़े आठ करोड़ रुपये स्वयं सहायता समूहों के खातों में भेजेंगे।
इसके अलावा रिवॉल्विंग फंड के 1.47 करोड़ रुपये भी समूहों को वितरित किया जाएगा। समूह के लाभार्थियों के साथ वार्ता करेंगे। गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दोपहर 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। एक बजे तक वह भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वह सर्किट हाउस जाएंगे। दो से तीन बजे तक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा तीन बजे वह सरियावां गांव में अमृत सरोवर योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत सरोवर योजना केत तहत शिलान्यास स्थल सरियावां में ही वह एनआरएलएम योजना के समूहों के लाभार्थियों के साथ वार्ता करेंगे।
इससे होने वाले लाभ और समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। समूहों पर सरकार का खासा फोकस है। डिप्टी सीएम यहां समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत साढ़े आठ करोड़ रुपये भेेजेंगे।
इसमें प्रत्येक समूह को 1.10 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा रिवॉल्विंग फंड के 1.47 करोड़ रुपये समूहों के खाते में भेजेंगे। इसके बाद वह श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आश्रम में उनसे मुलाकात करेंगे।
कारसेवक पुरम जाएंगे। पौने पांच बजे रोडवेज के निकट गांधी पार्क में आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम को छह बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला प्रशासन ने डिप्टी सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर कम से कम एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। साथ ही उनके आगमन और विदाई के लिए मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर जिला प्रशासन के बडे़ अफसरों को लगाया गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।

पुलिस विभाग की ओर से अफसरों के साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। डीएम कार्यालय ने भी कार्यक्रम के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स लगाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed