फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dengue

जिले में डेंगू की दस्तक

Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue
अयोध्या। जिले में डेंगू की दस्तक से हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल में भर्ती सात मरीजों में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें पांच मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। वहीं नगरनिगम क्षेत्र में फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव के दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज दिन-प्रतिदिन बदल रहा है। ऐसे में डेंगू मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शहर के नवीन मंडी निवासी मुकेश कुमार व अनिल (29) पुत्र महादेव शनिवार को व करन राज (28) रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जबकि ककरही बाजार निवासी कृष्णा यादव (12) पुत्र विष्णु यादव व नियावां निवासी मो. अकीब (18) पुत्र अब्दुल जफ्फार क्रमश: बुधवार व गुरुवार को भर्ती किए गए। इसके अलावा लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी बृजकुमार (30) व खनौवा नवाबगंज गोंडा निवासी अनुभव (5) पुत्र दुर्गा प्रसाद को शनिवार को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी मरीजों की जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है। रिजर्व वार्ड में भर्ती कर इन सभी का इलाज किया जा रहा है। जहां सबकी हालत में सुधार है। वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरपी राय ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। शीघ्र ही इनमें से तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed