फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Demonstration against the transfer of teachers

तबादले के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Sat, 09 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 09 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the transfer of teachers
जीआईसी में प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शनिवार को राजकीय शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया तो उनका साथ माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी दिया। राजकीय शिक्षकों ने सूबे के दो शिक्षकों के स्थानांतरण पर विरोध जताया। अयोध्या मेला  में ड्यूटी कर रहे डीआईओएस जीआईसी पहुंचे। उन्होंने आंदोलित शिक्षकों से मांगपत्र लिया।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षक शांत हो गए लेकिन बहिष्कार के कारण मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि सूबे में 200 राजकीय शिक्षकों के स्थानांतरण के विरोध में प्रदेशीय नेतृत्व ने सभी जिलों में शनिवार को एक दिन के लिए मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसी क्रम में जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों जीआईसी और जीजीआईसी में पूर्वाह्न 11 बजे ही परीक्षकों ने काम करना बंद कर दिया। बहिष्कार का असर अन्य दो परीक्षा केंद्र एमएलएमएल इंटर कॉलेज और फार्ब्स इंटर कॉलेज पर नहीं पड़ा, क्योंकि यहां पर परीक्षक के रूप में जीआईसी के शिक्षक कार्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश कुमार शुक्ला, सीपी पाल, चंद्रशेखर पटेल, किरन जायसवाल, सुमन, स्वाती, शचि मेहरोत्रा, रमेश सिंह, राजेश तिवारी, उदयभान सिंह आदि शिक्षक मूल्यांकन कार्य के  बहिष्कार में शामिल रहे। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बहिष्कार के कारण मूल्यांकन पर प्रभाव पड़ा लेकिन वार्ता के बाद शिक्षक मान गए और फिर से मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed