फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deeputsav

दीपोत्सव देगा महिला सशक्तिकरण का संदेश

Sat, 07 Nov 2020 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
deeputsav
अयोध्या। रामनगरी में होने वाले चौथा दिव्य दीपोत्सव महिला सशक्तिकरण का संदेश देता हुआ दिखाई देगा। इसकी तैयारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि ने पूरी कर ली है। राम की पैड़ी के एक घाट पर महिला सशक्तिकरण के चित्रों को दीपों के माध्यम से उकेरा जाएगा। ये घाट विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित होगा। विवि प्रशासन की कोशिश है कि इस घाट पर सिर्फ माहिला वालंटियर्स ही लगाई जाएं।
विज्ञापन

अवध विवि ने चौथे दिव्य दीपोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है। 10 हजार वालंटियर्स की टीम के साथ 11 नवंबर से दिव्य दीपोत्सव मानने उतरेगा। शासन के निर्देश इस बार 5.51 लाख दीपों को प्रज्जवलित करना है। इसकी तैयारी विवि प्रशासन की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने दिव्य दीपोत्सव को भव्य बनाने को प्रयासरत है। विवि ने पहले ही तीन घाटों पर श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर माडल को दीपों के माध्यम से प्रदर्शित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को विवि प्रशासन ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति को बढ़ावा देने को एक घाट पर दीपों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाले का निर्णय लिया है। इसके लिए एक घाट चिह्नित किया गया है।
इस घाट पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े चित्र बनाए जाएंगे। इन्हीं चित्रों पर दीपों को जलाया जाएगा। चित्रों को इस प्रकार डिजाइजन किया जा रहा है कि दूर से देखने पर दीपों के माध्यम से पूरी चित्र उभर कर सामने आएंगे। इस घाट पर सिर्फ महिला वालंटियर्स को ही तैनात किया गया है।

विवि के वालंटियर्स तीन घाटों पर राममंदिर मॉडल के अलावा नारी सशक्तिकरण से संबंध चित्र दीपों के माध्यम से उकेेरे जाएंगे। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाले घाट पर कोशिश यह की जा रही है कि सिर्फ महिला वालंटियर्स को रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed