फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   deepotsav

श्रीराम के प्रसंगों से जुड़ी झांकियों को देखकर अयोध्यावासी हुए अभीभूत

Sat, 26 Oct 2019 07:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
deepotsav
झांकी में शामिल भगवान के स्वरूप। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। तृतीय दीपोत्सव समारोह पर रामनगरी में निकली भगवान श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों से जुड़ी झांकियों को देखकर हर कोई अभीभूत हो गया।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर अयोध्यावासियों के साथ प्रभु श्रीराम की लीलाओं का गुणगान करने को आतुर लोग जय श्रीराम का उद्घोष करते रहे। शनिवार को साकेत महाविद्यालय से निकली झांकियों को देखकर ऐसा लग रहा था मानों त्रेतायुग में भगवान श्रीराम का साक्षात दर्शन हो रहा हो।
वहीं, झांकियों के साथ चल रहे कलाकारों द्वारा दी जा रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समारोह को भव्यता प्रदान की। शोभायात्रा को मुख्य अतिथि फिजी की डिप्टी स्पीकर बीना भटनागर, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे निकली इस झांकी में सबसे आगे पुत्रेष्ठ यज्ञ उसके बाद क्रम से रावण अत्याचार, केवट प्रसंग, पंचवटी, अहिल्या उद्धार, सीताहरण, ताड़का वध, रामेश्वरम सेतु, राम वनगमन, राम-रावण युद्ध व राम दरबार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से टेढ़ी बाजार, धर्मकांटा, श्रीराम अस्पताल, नयाघाट होते हुए तीन किमी का सफर तय करते हुए दोपहर 2:30 बजे के करीब रामकथा पार्क पहुंची। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क की दोनों पटरियों पर श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा भी की।

लोक नृत्य व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दीपोत्सव को बनाया भव्य
साकेत महाविद्यालय से निकली सभी 11 झांकियों में प्रत्येक के पीछे देशभर से आए चुनिंदा कलाकारों की टीम द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही थी, इसे लोगों ने खूब सराहा। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमानजी, गणेशजी, विष्णु भगवान के स्वरूप का अभिनय कर रहे केरल के कलाकार रहे। इसके पीछे गाजीपुर के कलाकार सुनील की टीम द्वारा धोबिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed