फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   "December 6, 2018 deadline to build the Ram temple'

‘6 दिसंबर 2018 राम मंदिर निर्माण की डेडलाइन’

Tue, 13 Oct 2015 10:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
पीएम के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दावा किया कि छह दिसंबर 2018 तक राम मंदिर निर्माण होगा। उन्होंने राम मंदिर समेत हिंदू अस्मिता से जुड़े पांच प्रमुख कार्यों के 2018 में पूरे होने का दावा भी किया।
विज्ञापन


जगद्गुरु रामभद्राचार्य मंगलवार को श्रीरामबल्लभाकुंज में रामार्चान्मंदिर के शिलान्यास के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि आध्यात्मिक जगत व केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा है कि छह दिसंबर 2018 तक पांच काम पूरे हो जाएं।
विज्ञापन


पहला श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा और कलशारोहण भी उसी तिथि पर हो सकता है। कहा कि उसी दिन गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ ही गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर मानने की घोषणा भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तीसरा, हिंदी राष्ट्र भाषा घोषित होगी। चौथा पतित पावनी गंगा की स्वच्छता का कार्य आधे से ज्यादा पूरा हो जाएगा। पांचवां कार्य गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित हो जाएगा।

रामभद्राचार्य ने मंदिर विवाद पर कहा कि इस पर राजनीति करना छोड़ दें। सरकार हमने बनाई है, जो मंशा जाहिर की है, वह पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed