{"_id":"48f96a96b7c55959801553ee690beae1","slug":"death-of-elderly-passenger-fell-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरे अधेड़ यात्री ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरे अधेड़ यात्री ने दम तोड़ा
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा थानाक्षेत्र के सुलेमानपुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे रविवार की सुबह एक अधेड़ को ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल देखा। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से पहले सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घायल अधेड़ ने मौत से पहली अपनी पहचान बताई, वह भोपाल से लखनऊ जा रहा था और ट्रेन से गिर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
रविवार की सुबह सुलेमानपुर गांव के लोग जब नित्यक्रिया पर निकले तो उन्होंने रेलपटरी के किनारे एक अधेड़ को गंभीर रूप से घायल देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति से नाम पूछा तो उसने अपना नाम मो. अहमद निवासी लहरपुर, जनपद सीतापुर बताया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष इंद्रेश यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के कपड़ों से एक रेल टिकट मिला है जो भोपाल से लखनऊ तक का है। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि हो सकता है यह व्यक्ति सीतापुर जनपद के लहरपुर का निवासी हो। फिलहाल पुलिस उसके पते की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।