फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   death murder

Ayodhya News: नहर किनारे मिला युवक का शव

Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
death murder
पूरा बाजार(अयोध्या)। पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा चरेरा के पास बड़ी नहर के किनारे संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिला। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि हत्या है या हादसे में मौत हुई है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान सुकाई (40) पुत्र झिगूरी निवासी ग्राम तकपुरा पोस्ट दर्शननगर कोतवाली अयोध्या के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे मृतक के साले प्रदीप कुमार निवासी पुरखेपुर थाना पूरा कलंदर ने शव की पहचान की। चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव की पीठ पर छिलने के निशान के अलावा बाहरी चोट नजर नहीं आई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। बताया कि मृतक अपनी पिकअप गाड़ी को स्वयं चलाता था जो शव से थोड़ी दूर नहर पटरी पर बिल्हर घाट की तरफ खड़ी थी। इससे यह प्रतीत होता है कि वो बिल्हर घाट की तरफ जा रहा था। पिकअप खाली थी, उसमें कोई सामान नहीं लदा था। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के साले प्रदीप ने बताया कि सुकाई अपने घर का इकतौला कमाऊ सदस्य था। उसने एक पिकअप फाइनेंस करवाई थी और उसे चलाकर ही पत्नी व चार बच्चों का भरण पोषण करता था। वह घर से बुधवार शाम चार बजे निकला था, बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि सुकाई का शव पूरा बाजार के पास नहर की पटरी पर मिला है। सुकाई की मौत के सदमे में पत्नी रो-रोकर बार-बार बेहोश होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
महिला की संदिग्ध हालात में मौत
बीकापुर(अयोध्या)। कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर राजापट्टी निवासी सुशीला देवी पत्नी मुनीराम यादव बुधवार शाम गांव के समीप ही रामफेर यादव के गन्ने के खेत में पशुओं के लिए घास काटने गई थी। खेत में लगाए गए तार के सहारे अंदर से निकल रही थी। अचानक चीख मारकर गिर पड़ी। कुछ दूरी पर घास काट रही गांव की गीता देवी ने गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे परिवारीजन व ग्रामीण सुशीला देवी को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
-------------------
पिटाई से निशक्त छोटे भाई की मौत, केस दर्ज
रामपुरभगन (अयोध्या)। तारुन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भगन बाजार में बड़े भाई ने अपने छोटे निशक्त भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूराकलंदर थाना अंतर्गत भरतकुंड नंदीग्राम निवासी किरन पत्नी बृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बड़े जेठ विनय कुमार ने किसी बात पर छोटेे जेठ निशक्त सोनू को लाठी से बुरी तरह से पीटा था जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। तारुन सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान दिव्यांग सोनू की बुधवार को मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर नामजद विनय कुमार के खिलाफ धारा रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
------------------
चार अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया
तारुन (अयोध्या)। गिरोह बनाकर लूट की वारदात करने वाले चार अपराधियों पर तारुन पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर लगाया है। इसमे दो अपराधी पूर्व से ही जेल में बंद हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र खानपुर मसौधा के हनुमान का पुरवा निवासी संजय वर्मा, आकाश वर्मा, जनपद सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के माधवपुर निवासी दुर्गेश व तारुन थाना क्षेत्र के मैनुउद्दीन पुर निवासी रामसागर गिरोह बनाकर लूट की वारदात करते थे। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। दुर्गेश व संजय वर्मा जेल में बंद हैं। संवाद
--------------------
महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
तारुन (अयोध्या)। ससुराल से मायके आई महिला की पट्टीदारों ने पिटाई कर दी। गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ग्राम सभा बालापुर निवासी शैलेन्द्र वर्मा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार को उसकी बहन गीता घर में अकेली थी। उसी दौरान पट्टीदार राम सुरेश,राम चन्दर, सुषमा व रेखा लाठी-डंडा लेकर उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। बहन ने विरोध किया तो उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है। संवाद
-----------------------
दुकानदार पर हमला, चार पर केस
तारुन (अयोध्या)। किस्त पर लिए गए मोबाइल का पैसा न देने पर उसे वापस मांगना दुकानदार अमरजीत को महंगा पड़ गया। घर आते समय चार युवकों ने बुधवार को उस पर हमला कर दिया। अमरजीत वर्मा निवासी परसावा महोला ने बताया कि उसने गांव सभा निवासी शैलेश कुमार को किस्त पर मोबाइल दिया था जिसका बकाया न देने पर उसने उसे वापस ले लिया। गत दिवस वह बाइक से घर जा रहा था। शैलेश वर्मा ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसकी बाइक भी तोड़ दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। संवाद

-------------------
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
तारुन (अयोध्या)। थाना परिसर से 100 मीटर दूर स्थित बीज भंडार की दुकान में बृहस्पतिवार को हुई लैपटॉप की चोरी की घटना बगल की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित जगन्नाथ सिंह निवासी गोदवा ने तारुन थाने में दी तहरीर में बताया है कि ब्लॉक के सामने उनकी जनसेवा केंद्र व बीज भंडार की दुकान है। वह किसी काम से फैजाबाद गया था। दोपहर में करीब 1.50 से सवा दो बजे के बीच दो लड़के आए और दुकान से लैपटॉप चोरी कर चले गए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed