{"_id":"5d6566858ebc3e01802e89d5","slug":"death-by-snake-bite-faizabad-news-lko478371339","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से किशोर की मौत
विज्ञापन
अयोध्या। थाना कुमारगंज के वीराभारी गांव में सांप के डसने से एक बालक की मौत हो गई। ग्रामसभा निवासी राकेश कुमार का बेटा अभिषेक रात में कमरे में सो रहा था।
रात करीब 2 बजे अभिषेक शौच के लिए उठा, जैसे ही उसने चारपाई से नीचे जमीन पर पैर रखा, वहां बैठे सांप ने उसे डस लिया। चिल्लाने पर उसकी मां व घर के अन्य लोगों की नींद खुली और देखा तो सांप कमरे में था।
गांव का रास्ता सही न होने के कारण अभिषेक को गांव वाले रात में ही कंधे पर लादकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बिरौली धाम लाए, जहां से देवस्थान गहनाग के बाद हालत खराब देख जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है रास्ता सही न होने के कारण अभिषेक को इलाज के लिए ले जाने में काफी देरी हुई। विधायक बाबा गोरखनाथ ने मौके पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और 15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया है।