{"_id":"5d641f928ebc3e0152557ae1","slug":"dead-body-of-newly-married-woman-found-hanging-faizabad-news-lko478196620","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के कोटडीह सरैया के मजरे छतई का पुरवा में रविवार शाम एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोटडीह सरैया के मजरे छतई पुरवा निवासी संगीता निषाद (22) पत्नी लक्ष्मण निषाद ने पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी परिवारजनों को तब हुई, जब एक बच्चे ने खाना मांगने के लिए दरवाजा खोलने को कहा, जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा तो मृतका का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।
लक्ष्मण निषाद का विवाह बीते वर्ष भवनियापुर बैदरापुर, थाना रौनाही निवासी जमुना प्रसाद निषाद की पुत्री के साथ हुआ था। लक्ष्मण ने बताया कि मेरी पत्नी जब से मायके से आई है, गुमशुम रहती थी। रविवार को मैं मजदूरी करने गया था, तभी घटना की जानकारी हुई। चौकी प्रभारी सत्तीचौरा अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना रविवार शाम छह बजे की है, अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।