{"_id":"61f6e8a88df793030034896d","slug":"dcm-collides-with-tree-due-to-overtake-one-dead-faizabad-news-lko6157075200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर में डीसीएम पेड़ से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर में डीसीएम पेड़ से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर भरतकुंड टोल प्लाजा के निकट जीवपुर गांव के सामने रविवार भोर में अयोध्या से प्रयागराज की ओर जा रही 30 यात्रियों से भरी डीसीएम ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
घटना में डीसीएम के छत पर बैठे यात्रियों में एक की गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। छह से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पूराकलंदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोंडा से 30 यात्रियों को भरकर डबल डेकर डीसीएम प्रयागराज स्नान कराने के लिए जा रही थी। भरतकुंड टोल प्लाजा से पहले ही ओवरटेक के चक्कर में डीसीएम चालक अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकराते हुए पेड़ से टकरा गया।
हादसा इतना जबरदस्त था की डीसीएम में पटरा लगाकर छत पर बिठाए यात्रियों में एक बालक विपुल निवासी खाले का पुरवा मजरे देवापसिया थाना कटरा बाजार जिला गोंडा की गिर कर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं झटका लगने से डाले में सवार मनीराम,रेगू, सोनू सभी निवासी खाले का पुरवा थाना कटरा जनपद गोंडा, अखिलेश मिश्रा राजा का पुरवा थाना कटरा जिला गोंडा घायल हो गए।
सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया व मृत व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने रात ही में दो एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतक यात्री के शव को रविवार भोर में ही पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया गया है।