फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   D pharma and b pharma courses will be conducted in the university

अविवि में संचालित होंगे डीफार्मा एवं बीफार्मा पाठ्यक्रम

Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
D pharma and b pharma courses will be conducted in the university
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में डीफॉर्मा एवं बीफॉर्मा पाठ्यक्रम आने वाले समय में संचालित होंगे। पाठ्यक्रम को चलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय को एनओसी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की औपचारिकताओं को पूरा कर पाठ्यक्रम संचालित किए जाने का रास्ता साफ हो जायेगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो नये सत्र से परिसर में डीफॉर्मा एवं बीफॉर्मा की होगी पढ़ाई।
विज्ञापन

अविवि के कुलपति ने नये सत्र 2021-22 से परिसर में कई रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम चलाने जाने की मंशा जाहिर की थी।
इसे सुचारु रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी पूरी कर 2020 में विद्या परिषद एवं कार्यपरिषद से अनुमोदन भी करा लिया है। विश्वविद्यालय परिसर में डीफॉर्मा एवं बीफॉर्मा पाठ्यक्रम संचालित किए जाने की कुलपति की पहली प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कुलपति ने परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइसेंज की स्थापना की है। जिसका प्रभारी निदेशक माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार को बनाया गया है।
वहीं बीफॉर्मा पाठ्यक्रम का समन्वयक भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के डॉ. अनिल कुमार एवं डीफार्मा का समन्वयक डॉ. सिंधु सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed