{"_id":"5e3853bc8ebc3e99f1005907","slug":"customer-service-center-operator-shot-and-looted-1-43-lakh-faizabad-news-lko506487625","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर 1.43 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर 1.43 लाख लूटे
विज्ञापन
अयोध्या। बेखौफ बाइक सवार तीन लुटेरों ने सोमवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा शांतिपुर के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर संचालक को गोली मार कर डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कोडऱी चौराहा पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई।
गोली केंद्र संचालक के पेट में लगी है, उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ अयोध्या व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए पूराकलंदर थाने के साथ स्वॉट टीम भी लगाई है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतिपुर मजरे देनू पांडे का पुरवा निवासी प्रमोद पांडे (30) पुत्र रमापति पांडे कोडऱी चौराहा स्थित राम वनगमन मार्ग पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा शांतिपुर से जुड़े ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उन्होंने बैंक से 70 हजार रुपये निकाला और ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर चार लोगों को करीब 13 हजार 5 सौ रुपये का भुगतान किया। वहीं, तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण उसके पास एकत्र किया करीब 80 हजार रुपये भी मौजूद था।
विज्ञापन
इस बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन लुटेरे ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे, इनमें से एक बाइक स्टार्ट कर उस पर बैठा था जबकि दो अंदर घुसे। एक लुटेरे ने वहां पहले से मौजूद महिला ग्राहक को तमंचे दिखाकर शोर मचानेे से रोका तो दूसरा प्रमोद से रुपये छीनने लगा। इस दौरान विरोध करने पर उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लगी और वह गिर गया।
तब लुटेरे उसके पास रखे करीब डेढ़ लाख रुपये लूटकर गौराघाट की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोग घायल प्रमोद को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घायल युवक के भाई प्रवेश पांडेय ने बताया कि तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण मौजूद करीब 80 हजार और बैंक से सोमवार को निकाले गए 70 हजार में से साढ़े 13 हजार की बंटा था। लुटेरे करीब 1.43 लाख नकदी लूटने में सफल हुए हैं।
घटना की सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या अमर सिंह, थाना प्रभारी पूराकलंदर मारकंडेय सिंह, स्वॉट टीम, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। वहीं, पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। एसएसपी ने एसओजी, क्राइम ब्रांच, थाना पूराकलंदर की टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
तीनों लुटेरे बिना नंबर की लाल-काली पल्सर बाइक से आए थे। उन्होंने बेखौफ होकर बिना मुंह ढके घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार जब तक वे लोग कुछ समझते, तब तक बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों ने बताया कि तीनो लुटेरों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच लग रही थी। एक लुटेरा बाइक स्टार्ट करके खड़ा था जबकि दो बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में अंदर गए थे। जिसमें एक का कद छोटा था और उसने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी, जबकि दूसरा उससे लंबा था और काली रंग की जैकेट पहने हुआ था। बाइक पर बैठा तीसरा लुटेरा मुंह पर मफलर बांधे हुआ था। आरोपी बाइक से गौराघाट की ओर फरार हुए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, वहां मौजूद महिला व आसपास लोगों से लुटेरों के हुलिए के बारे में जानकारी की। टीम ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा शांतिपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे से प्रमोद के बैंक में पैसा लेने के पहले और पैसा लेने के बाद आने-जाने वालों पर विशेष निगाह बनाए हुए हैं। इसके अलावा बैंक में रखे ग्राहक एंट्री रजिस्टर की भी बारीकी से जांच की। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। कहा कि ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक प्रमोद पांडे पर लगभग 55 हजार रुपये की लूट हुई है।