फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Current landed in the railing of the stairs of Hanumangarhi

हनुमानगढ़ी के सीढ़ियों की रेलिंग में उतरा करंट

Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Current landed in the railing of the stairs of Hanumangarhi
अयोध्या-हनुमानगढ़ी के मुख्यद्वार की सीढ़ियों पर लगी लोहे की रेलिंग में करंट उतरने की सूचना के बा? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सुबह भारी बारिश के कारण मंदिर के मुख्यद्वार की सीढ़ियों पर लगी लोहे की रेलिंग में करंट उतर आया। मंगलवार होने के नाते दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार थी।
विज्ञापन

इस बीच वहां मौजूद बंदरों को जब बिजली का झटका लगा तब स्थानीय सुरक्षाकर्मियों को रेलिंग में करंट उतरने की जानकारी मिली। आनन-फानन पॉवर कॉर्पोरेशन को सूचना देते हुए मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने बताया कि मंदिर के ऊपर सरकारी लाइटों की लाइन बिछाई गई है। सुबह बरसात होने के कारण बिजली की लाइन से रेलिंग में करंट उतर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब बंदरों को झटका लगा तो पता चला कि रेलिंग में करंट उतरा है, तुरंत पॉवर कॉर्पोरेशन को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम ने विद्युत लाइन ठीक कराई।

पता चला कि लोहे की रेलिंग में बिजली का तार सटने के कारण करंट उतरा था। इस दौरान करीब आधा घंटे तक मुख्य प्रवेश द्वार बंद रखा गया, पीछे के रास्ते से भक्त हनुमानगढ़ी मंदिर में प्रवेश करते रहे।

अयोध्या-हनुमानगढ़ी के मुख्यद्वार की सीढ़ियों पर लगी लोहे की रेलिंग में करंट उतरने की सूचना के बा?

अयोध्या-हनुमानगढ़ी के मुख्यद्वार की सीढ़ियों पर लगी लोहे की रेलिंग में करंट उतरने की सूचना के बा?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed