{"_id":"58de9cbe4f1c1be80463f286","slug":"crowds-of-budding-customers-on-vehicle-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन एजेंसियों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन एजेंसियों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में सिविल लाइंस स्थित टीवीएस एजेंसी पर लगी खरीदारों की भारी भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन एजेंसियों पर शुक्रवार को धनतेरस से भी चटक रंग चढ़ा नजर आया। ग्राहकों की उमड़ी भीड़ से देख मानो ऐसा लगा कि धनतेरस का त्योहार आ गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार बीएस-3 मानक वाले वाहनों का एक अप्रैल से बिक्री और रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
इस आदेश के बाद दोपहिया व चार पहिया वाहनों के डीलरों ने बंपर डिस्काउंट की घोषणा तो कर दी लेकिन जब छूट का लाभ उठाने की लालच में ग्राहकों की भारी भीड़ एजेंसियों पर उमड़ी तो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने ताला लटका दिया। जहां पर गाड़ियां बिकीं भी तो उतनी छूट नहीं मिली, जितनी की लोगों ने आशा कर रखी थी।
शहर के सभी वाहन एजेसिंयों में सुबह से ही लोगों की कतार लग गई। जिसके पास बीएस-3 मानक वाले वाहन थे, एजेंसी उसे बेचने के लिए ग्राहकों से खूब मोलभाव किया। ग्राहकी भी उमड़ी भीड़ से एजेंसी मालिक मुतमईन हो गए कि उनके वाहन रात तक बिक ही जाएंगे।
विज्ञापन
मारुति की आरकेबीके के सेल्स इक्जीक्यूटिव गिरीश पांडेय ने बताया कि हमारे यहां इस मानक का वाहन था ही नहीं। हमारी सभी गाड़ियां 4-मानक वाली है। बाजार से मिली जानकारी के अनुसार होंडा, महेंद्रा एंड महेंद्रा, बजाज एजेसिंयों के पास बीएस-3 मानक वाले दो पहिया वाहन थे जिसे धड़ाधड़ बेच दिया गया।
महेंद्रा एंड महेंद्रा के पास बीएस-3 मानक वाले चार पहिया वाहन थे, जो कि खूब बिके। बाजार की नब्ज टटोली गई तो पता चला कि धनतेरस जैसी ही डिमांड थी, यह बात दीगर है कि उसे एजेंसी वाले पूरा नहीं कर पाने में असफल रहे। काफी लोग उदास हो हाथ मलते वापस लौट गए।
रौजागांव प्रतिनिधि के अनुसार रुदौली स्थित अग्रवाल आटो मोटर्स पर वाहनों की जमकर सेलिंग हुई। डीलर संजय अग्रवाल ने बताया कि अभी तक 30 गाड़ियां बिकी है। हीरो गाड़ियों की एचएफ सीरीज स्पलेंडर पर साढ़े छह हजार की छूट, स्कूटर पर 14 हजार की छूट व अन्य गाड़ियों पर नौ हजार की छूट दी गयी है।
गाड़ियों की बिक्त्रस्ी के चलते शो रूम में सभी बी एस- 3 की गाड़ियां बिक गयी। कमोबेश ऐसा ही हाल तारुन, रुदौली, सोहावल, बीकापुर, मवई, गोसाईगंज, मिल्कीपुर आदि बाजारों में स्थित वाहन एजेंसियों की भी रही।
गाड़ी रही या नहीं रही लेकिन कस्टमर खूब निकले, धनतेरस भी ज्यादा। बीएस-3 मानक वाली गाड़िया जहां भी एजेंसी में थी, लगभग सब बिक गईं। गुरुवार को तो गनीमत थी लेकिन शुक्रवार को तो ग्राहकों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि ऐसा दृश्य पहली बार दिखा। -चंद्रप्रकाश गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष, टू ह्वीलर डीलर्स एसोसिएशन