फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young woman half naked body was found in a commercial plaza

कॉमर्शियल प्लाजा में मिला युवती का अर्धनग्न शव

Fri, 23 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 23 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Young woman half naked body was found in a commercial plaza
मार्केट के बेसमेंट में मिली युवती की लाश। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके मोतीबाग स्थित एक कॉमर्शियल प्लाजा के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह युवती का सड़ा-गला व आधा निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौका-मुआयना कर लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सफलता न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। स्थानीय लोग दुराचार के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या या रेप की पुष्टि की बात कह रही है। चौक से फतेहगंज की ओर जाने वाली व्यस्ततम सड़क पर मोतीबाग क्षेत्र में पैराडाइज सिनेमा हॉल के बगल एक कॉमर्शियल प्लाजा है।
विज्ञापन


इसका बेसमेंट खली पड़ा है। ऊपर दुकानें और एक एटीएम बूथ है। शुक्रवार को दुकानों पर पहुंचे दुकानदारों को तेज बदबू का अहसास हुआ तो पड़ताल शुरू की गई। पता चला कि बेसमेंट में जाने वाली सीढ़ियों के बगल स्थित छोटे कमरे में कोई शव पड़ा हुआ है। सूचना पर एसपी सिटी व नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बेसमेंट की सीढ़ियों के पास लोहे के जर्जर दरवाजे को खुलवाया तो अंदर एक युवती का आधा निर्वस्त्र शव मिला। मृतका के शरीर पर नीले रंग का समीज मौजूद था, लेकिन सलवार गायब थी। उसका चेहरा सड़ चुका था। ऐसा लग रहा था कि किसी चीज से जलाया गया है।

शरीर के अन्य हिस्से भी सड़ गए थे और तेज बदबू आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले दुराचार किया गया और फिर वारदात छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। सुनसान जगह पर होने के चलते कोई शव के बारे में जान नहीं पाया और बदबू उठने पर लोगों को मामले की जानकारी हुई।


पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पीएम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट होएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed