फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Woman's body found hanging at home

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging at home
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव मंगलवार दोपहर कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। जानकारी पर परिवारीजन फंदे से उतार कर महिला को जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। उसे मायके वालों का इंतजार था।
विज्ञापन


हैदरगंज रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले मेडिकल रिप्रजेंटेटिव अंशू गुप्ता के साथ सुलतानपुर निवासी आरती का पांच वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। आरती की सास धार्मिक यात्रा पर बाहर गई हैं। मंगलवार को आरती के अलावा उसकी ननद नेहा और सृष्टि घर में थीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर में आरती ने कमरे में फांसी लगा ली। भनक लगने पर दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को घर लाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मृतका के मायके सुलतानपुर दी गई है। नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि दंपती को दो वर्ष का बेटा है। घटना की वजह की पड़ताल की जा रही है। मायके वालों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed