{"_id":"13ee82c3a35c4ad245d306ca4839625c","slug":"woman-dead-bodies-hanging-from-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाद में पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव पेड़ से उतार कर चारपाई पर लिटा दिया। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने महिला की हत्या में उसके पति समेत परिवारीजनों के खिलाफ तहरीर दी है।
मौके पर पुलिस को भी कई संदेह पैदा करने वाले सबूत मिले हैं। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सोमवार भोर में रसूलाबाद डंणवा गांव में अमरूद के पेड़ में फंदे से लटका 24 वर्षीय महिला का शव देखकर हलचल मच गई।
महिला की पहचान पेड़ से सटे छप्पर में रहने वाले राजाराम निषाद की पत्नी इंद्रावती के रूप में हुई। मृतका के पति राजाराम निषाद ने बताया कि रात में दोनों एक साथ सोये थे।
सुबह उठा तो देखा कि घर के बगल में अमरूद के पेड़ पर उसकी पत्नी इंद्रावती निषाद का शव लटका है। उसने बताया कि शव जमीन पर बैठने की मुद्रा में था। उसका गला अमरूद की डाल से साड़ी में बंधा था।
विज्ञापन
जिसे वह खोलकर शव उठाकर ले आया, और जहां वह रात में सो रही थी वहीं लिटा दिया। तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में भी कई सबूतों से छेड़छाड़ की बात सामने आई है।
पुलिस मामले को संदिग्ध करार दे रही है। मायके पक्ष ने पति राजाराम समेत परिवारीजनों पर इंद्रावती की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बताते हैं कि शादी हुए एक साल ही बीता है। घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़े होते थे। पुलिस का कहना है कि पहुंचने से पहले शव को उसके पति ने पेड़ से उतार लिया था। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मृतका इंद्रावती निषाद का मायका भदौली पिठिया में है। यह गांव घटना स्थल के करीब ही है। इसलिए सूचना मिलते ही मृतका के परिवार वाले ग्रामीणों के साथ डंणवा पहुंच गये।
इंद्रावती के पिता रामनाथ निषाद व बहन माधुरी निषाद ने बताया कि इंद्रावती को उसके पति व घर वाले अक्सर मारते पीटते थे। रामनाथ निषाद ने कहा कि उसकी पुत्री की हत्या की गयी है, क्योंकि जहां लाश मिली है वहां लाश जमीन पर बैठने की मुद्रा में थी।
जहां सो रही थी वहीं उसकी चूड़ियां टूटी पड़ी मिली है। उसके पति राजाराम केे शरीर पर खरोच के निशान भी मिले हैं। भदौली निवासी सतीश सिंह ने भी हत्या की आशंका जताई है ।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी संजय कुमार, एसआई रमापति सिंह दलबल के साथ घटना पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मौके पर नायब तहसीलदार विनीत कुमार भी मौजूद थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या के कारणों का सही पता लगेगा।
पूछताछ के लिए पुलिस ने मृतका के पति राजाराम निषाद को हिरासत में ले रखा है। मृतका की शादी 11 मई 2014 का हुई थी।