फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Where do criminals get cartridge, the police do not know

अपराधियों को कहां से मिलते हैं कारतूस, पुलिस नहीं जानती

Mon, 22 Jun 2015 10:58 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
 ऐसे मामलों में कार्रवाई के दौरान पुलिस अवैध असलहे और कारतूस तो बरामद कर लेती है। लेकिन उन्हें बनाने और बेचने वालों तक पहुंच नहीं पाती। आर्म्स एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही विवेचना की स्क्रिप्ट तैयार कर पुलिस अपनी रिपोर्ट अदालत भेज देती है।
विज्ञापन


पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष छह माह में जिले में आर्म्स एक्ट के 68 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 32 तमंचे 68 कारतूस तथा 36 चाकू की बरामदगी हुई। वर्ष 2014 में आर्म्स एक्ट के 93 मामले दर्ज किये गये थे।
विज्ञापन


निरोधात्मक कार्रवाई के तहत हर साल पुलिस बड़े पैमाने पर अवैध असलहे व कारतूस बरामद करती है। लेकिन अवैध असलहे बनाने वालों तक पहुंच नहीं पाती। फैक्ट्री मेड कारतूस की अवैध बिक्री करने वालों पर शिकंजा कस नहीं पाती। पुलिस की कार्रवाई किसी भी घटना में अपराधी की गिरफ्तारी और असलहों की बरामदगी तक ही सीमित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध पिस्टल, रिवाल्वर तथा तमंचे व कारतूस की बरामदगी पर पुलिस हर बार बिहार प्रांत से खरीदे जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती है। कोई मुंगेर तो कोई अन्य जिले का नाम बताता है। तमंचे प्रदेश के कई जनपदों में बनने की बात प्रकाश में आती है।

हालांकि पुलिस टीम न तो संबंधित जनपदों को जांच के लिए जाती है और न ही छापेमारी के लिए। फैक्ट्री में बनने वाले कारतूस अपराधियों तक पहुंचने के तंत्र का खुलासा नहीं हो पाता है।


एसपी सिटी आरएस गौतम का कहना है कि ऐसा नहीं है कि विवेचना में लापरवाही बरती जाती है। अक्सर पकड़े जाने वाला अपराधी तमंचे व कारतूस देने वालों के बारे में सही सूचना नहीं देता। इससे तलाश अधूरी रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed