फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   villege head candidates clash, four injured

प्रधान प्रत्याशियों में मारपीट, चार घायल

Sat, 05 Dec 2015 10:53 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
मसौधा ब्लॉक में शनिवार को मतदान के खत्म होते ही अब्बूसराय गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ।
विज्ञापन


संघर्ष के दौरान उधर से गुजर रहा एक अधिवक्ता और गांव निवासी एक शख्स भी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल एक प्रत्याशी समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। अब्बूसराय ग्राम पंचायत से अन्य प्रत्याशियों के साथ बुदनहर का पुरवा निवासी मो. कयूम (50) और गांव के ही मो. शकील भी प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की प्राथमिक विद्यालय पर मतदान संपन्न होने के बाद प्रधान पद के प्रत्याशी कयूम अपने घर से निकलकर कहीं जा रहे थे। उनके घर से थोड़ी ही दूर पर विपक्षी प्रत्याशी शकील और समर्थकों से भिड़ंत हो गई।

दोनों पक्षों में मारपीट हुई और ईंट-गुम्मे चले। मारपीट के दौरान उधर से गुजर रहे अधिवक्ता दिनेश चंद्र मौर्या निवासी करम अली का पुरवा और अब्बूसराय गांव के ही मतदाता हरिनाथ भी चपेट में आ गये।

सिर में ईंट का टुकड़ा लगने के चलते अधिवक्ता का सिर फट गया। चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को भर्ती कर लिया।

जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कयूम का आरोप है कि विपक्षी शकील ने उनको चुनाव न लड़ने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन दिया था और न मानने पर धमकी भी दी थी।

इसी रंजिश के चलते शनिवार की शाम शकील ने अपने समर्थक रिजवान, शेखू, मेजर व कक्कू पासी के साथ लाठी-डंडे लेकर उन पर हमला बोल दिया और पिटाई शुरू कर दी।

शोरशराबे पर बीचबचाव के लिए परिवार के खुश्बूदीन दौड़े तो उनकी भी पिटाई की गई और पथराव किया गया। चपेट में आकर गांव निवासी हरिनाथ और उधर से गुजर रहे करमअली का पुरवा निवासी वकील दिनेशचंद्र मौर्या भी घायल हो गये।


जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कयूम, खुश्बूदीन और दिनेश चंद्र मौर्या को भर्ती कर लिया गया है। कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed