{"_id":"58e7da644f1c1bdc315b8345","slug":"two-women-arrested-in-chain-snatching-from-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से चेन स्नैचिंग में दो महिलाएं गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं से चेन स्नैचिंग में दो महिलाएं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
रामनवमी मेले के दौरान अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन के दौरान महिला श्रद्धालुओं के साथ हुई चेन स्नैचिंग की वारदात के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं का चालान किया गया है।
मेले के दौरान थाना रामजन्मभूमि क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान कई श्रद्धालुओं के साथ चेन स्नैचिंग तथा पॉकेटमारी की वारदात हुई थी।
चेन स्नैचिंग करते महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। प्रकरण मे श्रवण कुमार उपाध्याय निवासी विशुनपुर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ने थाना रामजन्मभूमि में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को थाना रामजन्मभूमि प्रभारी दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि महिला श्रद्धालु से चेन स्नैचिंग के आरोप में रेखा निवासी मालीपुर थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर व रिंकू निवासी गभड़िया थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया है।
दोनों के खिलाफ श्रवण की पत्नी के गले से सोने की लॉकेट लगी मंगलसूत्र छीनने तथा शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से पकड़े जाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। पकड़ी गई महिलाओं का चालान किया गया है।