{"_id":"7ce3be475b17109cbdd681c9b3e8b7fc","slug":"trying-to-snatch-the-bag-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दपंती से बैग छीनने की कोशिश, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दपंती से बैग छीनने की कोशिश, फायरिंग
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दंपती से दिनदहाड़े से रुपयों भरा बैग छीनने की कोशिश हुई। इसमें नाकाम होने पर बाइक सवार युवक भाग निकले। स्थानीय लोगों का कहना कि वारदात में नाकाम होने पर बाइक सवार युवक ने हवाई फायरिंग भी की।
पटेल नगर नाका निवासी कौशल किशोर गुप्ता की पुत्री की शादी 13 दिसंबर को तय है। शादी के मद्देनजर वह अपनी पत्नी रीता गुप्ता के साथ सोमवार को नाका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से रुपये निकालने गये थे।
पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे दंपती पैदल ही नाका मुख्य मार्ग से मुड़कर पटेल नगर स्थित अपने मकान के सामने पहुंचा ही था कि सामने से बाइक सवार दो युवकों में से एक ने रीता के हाथ से बैग छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसमें रीता लड़खड़ाकर गिर पड़ी। शोर मचाने पर बाइक सवार भाग निकले। मौके पर भीड़ जमा हो गई और मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि भागने के पहले बदमाशों ने हवाई फायरिंग की।
दंपती से रकम के बाबत जानकारी चाही गई तो उन्होंने कुछ बताने से इन्कार कर दिया। कहा कि रुपये बच गए, अब उनको कोई कार्रवाई नहीं करानी है।
इस बाबत एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि पुलिस को मामले की जांच व कार्रवाई के लिए भेजा गया है।