{"_id":"57fa81194f1c1b7d5228e1a8","slug":"trying-to-seduce-two-sides-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का प्रयास, दो पक्षों में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का प्रयास, दो पक्षों में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा थानाक्षेत्र में किशोरी के साथ दुराचार के प्रयास के चौथे दिन गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मामले में शनिवार रात पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है, घटना से दो पक्षों में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार की देर शाम घर के बाहर बने हाते में चिराग जलाने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव किशोरी का मुंह दबाकर बगल की झाड़ी में खींच लिया। उसके साथ जबरन दुराचार का प्रयास किया तो किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी के बेहोश होते ही आरोपी मौके से भाग निकला।
होश में आने पर किशोरी ने घर पहुंचकर परिवारीजनाें को पूरी घटना बताई। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब आरोपी युवक से जानकारी करना चाहा तो उसने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन डर के कारण सहमे रहे।
विज्ञापन
बात बाहर फैली तो तनाव बढ़ गया। पिता ने शनिवार की शाम थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से गांव में तनाव बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष लालता प्रसाद साहू ने रविवार को बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। गांव के हालात पर नजर रखी जा रही है।