फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Truck drivers attacked in Students hostels

छात्रों के हॉस्टल में ट्रक चालकों का हमला

Sun, 19 Feb 2017 11:16 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Truck drivers attacked in Students hostels
फैजाबाद में रविवार को ट्रक ड्राइवरों द्वारा हुए हमले के बाद छात्रावास में अपनी चोटों को दिखाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
अवध विश्वविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टक्नोलॉजी विभाग के लवकुश हॉस्टल में रविवार को रात साढ़े आठ बजे घुसे अज्ञात करीब 40 ट्रक चालकों ने गालियां और धमकियां देते हुए लोहे के राड और डंडे से लैस होकर जमकर उत्पात किया।
विज्ञापन


कमरे खोलवाकर कई छात्रों की बर्बर पिटाई की और सामानों को तहस-नहस कर दिया। हमले के दौरान छात्र चीखते-चिल्लाते रहे, मगर कोई मदद नहीं मिली। आधे घंटे तक खौफ से सहमे छात्रों ने चालकों के जाने बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसके बाद एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीन छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांच अन्य तहरीर लिखवा रहे हैं। देर रात तक पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल में जुटी रही।       
विज्ञापन


अवध विवि फैजाबाद के परिसर से सटा नाका बाईपास हाईवे पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टक्नोलॉजी विभाग का लवकुश हॉस्टल है। यहां रविवार की रात करीब 8 बजे ट्रकों की कतार गेट को कब्जा करते हुए खड़ी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल के छात्रों ने गेट पर खड़े एक ट्रक चालक को ट्रक हटाने के लिए कहा, तो वह तू-तू मैंमैं करने लगा। छात्रों का कहना है कि चालक ने सड़क सरकारी बताते हुए ट्रक नहीं हटाने की बात कही, इसपर बहस हो गई। इसके बाद वह धमकी देता हुआ चला गया।

छात्र हॉस्टल में आकर खाना खाने की तैयारी में जुट गए। तभी करीब साढ़े आठ बजे करीब 40 ट्रक चालकों व खलासियों के हुजूम ने हॉस्टल का गेट फांदकर अंदर प्रवेश किया। हाथ में राड व लाठी से हमला कर हॉस्टल के शीशे तोड़ने लगे।

छात्रों में भगदड़ व चीख-पुकार मच गई। डर से कमरे बंद कर कई छात्र अंदर छिप गए। चालकों ने कई कमरों के दरवाजे तोड़ डाले, बिजली मीटर भी गेट पर तोड डाला। कमरों में घुसकर छात्रों पर हमले बोल दिए, उनके सामानों को तहस-नहस कर दिया। सोने के तख्त तक तोड़ डाले।

आलमारी, बाल्टी,  तोड़ डाली। हमले के दौरान आधे घंटे तक छात्र सहमे रहे। चालकों के जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसपी ग्रामीण कुलदीप, सीओ सिटी व कोतवाल एके राय ने पहुंचकर एंबुलेंस से तीन घायलों को गंभीर हाल में जिला अस्पताल भिजवाया।


गंभीर रूप से घायलों में छात्र देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी चंदोली के गरदन व कमर में राड से गंभीर चोट आई है। बीरू ठाकुर निवासी प्रतापगढ़ का हाथ टूट गया है।  राहुल कुमार सिंह फैजाबाद की आंख में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा शर्मेश कुमार, रविकांतयादव, दीपक सिंह, रवि पटेल समेत 8 छात्रों को चोट आई है। परिसर के अन्य हास्टलों में रहने वाले तमाम छात्र मौके पर आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed