{"_id":"5f558e5f2b766bb37bf774f4c4b05d53","slug":"threw-stones-and-firing-in-land-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में पथराव व फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में पथराव व फायरिंग
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर क्षेत्र में एक जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में गुरुवार को पथराव तथा फायरिंग हो गई। महताबबाग निवासी राकेश तिवारी उर्फ काजू की गांव के बगल में परिक्रमा मार्ग पर जमीन है।
इस जमीन को लेकर पठानटोलिया निवासी करिया यादव उर्फ जुग्गी से उनका विवाद चल रहा है। बुधवार दोपहर इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और आरोप है कि शाम को घर के पास पथराव भी हुआ।
वहीं रात को दरवाजे पर फायरिंग भी हुई। काजू का आरोप है कि बुधवार दोपहर वह अपनी जमीन के पास खड़े थे। इसी दौरान करिया यादव ने अपने अन्य साथियों समेत हमला बोल दिया और पीटकर भाग गया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत नगर कोतवाली में करने पर पुलिस ने काजू को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शिकायत से नाराज विपक्षी ने शाम को उनके घर के पास पथराव कर दिया।
इसके बाद रात को दो लोग दरवाजे पर गोली चलाकर भाग गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पुलिस को दरवाजे में धंसी बुलेट मिली है।
नगर कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि मामले में करिया यादव समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।