{"_id":"587524894f1c1b0c50ba82d7","slug":"three-sandalwood-trees-took-off-from-state-parks","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय उद्यान से काट ले गये चंदन के तीन पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजकीय उद्यान से काट ले गये चंदन के तीन पेड़
फैजाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने शहर के कंपनी बाग स्थित राजकीय उद्यान से कीमती चंदन के तीन पेड़ काट लिए। मौके पर मौजूद चौकीदार ने डायल 100 को फोन मिलाया, दस्ता तो नहीं पहुंचा, लेकिन असलहों से लैस लोगों का जत्था पहुंच गया और चौकीदार को धमकाकर तीनों पेड़ उठा ले गये। दोबारा फोन करने पर डायल 100 का दस्ता पहुंचा और पूछताछ की। उद्यान अधीक्षक की ओर से शिकायत कैंट पुलिस को दी गई है।
कैंट थाना क्षेत्र स्थित गुप्तारघाट इलाके में राजकीय उद्यान है। इसे कंपनी गार्डेेन के नाम से जाना जाता है। यहीं पर राजकीय उद्यान विभाग की ओर से पौधशाला भी बनाई गई है। मंगलवार की भोर कुछ लोग गुप्तारघाट स्थित राजकीय उद्यान पहुंचे और नदी किनारे स्थित चंदन के दो पेड़ तथा केंद्रीय पौधशाला के निकट नरसिंह भगवान मंदिर स्थित चंदन का पेड़ काट दिया। इस बात की भनक ड्यूटी पर मौजूद चौकीदार को लगी तो उसने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर पूरा वाकया बताया।
उद्यान अधीक्षक पारसनाथ का कहना है कि चंदन के पेड़ भोर पौने तीन बजे काटे गये। चौकीदार ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया तो पेड़ काट रहे लोग खिसक गये। चौकीदार पुलिस के आने का इंतजार करता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। 10 मिनट बाद ही 10-12 लोग हाथ में लाठी-डंडा और असलहा लेकर मौके पर पहुंच गये और चौकीदार को धमकाकर काटे गये कीमती चंदन के तीनों पेड़ों को नदी की ओर खींच ले गये।