{"_id":"57a773844f1c1b27112b92c7","slug":"three-lakhs-in-cash-and-10-million-of-jewelery-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख की नकदी समेत 10 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख की नकदी समेत 10 लाख के आभूषण चोरी
फैजाबाद
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में मवई थाना क्षेत्र के बरौली स्थित घर में शनिवार रात चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र के पठान पुरवा मजरे बरौली में शनिवार की रात एक घर में छत के सहारे घुसे चोरों ने तीन लाख की नगदी सहित लगभग 10 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवारीजनों को रविवार सुबह वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दावा किया है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
गांव निवासी मोहम्मद खलील के घर शनिवार देर रात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़ कर अंदर घुसे और कमरे का दरवाजे को खोलने से पहले कब्जों में मोबिल डाल दिया जिससे दरवाजा खोलने पर आवाज न हो। चोरों ने बड़े ही सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया और जिस रास्ते से अंदर घुसे उसी रास्ते से भाग निकले।
पीड़ित के मुताबिक कमरे में घुसे चोरों ने बक्से में रखे तीन लाख रुपये नकदी समेत लाखों के जेवरात और सामान चुरा ले गए। चोरी गए आभूषणों में सोने की चेन, अंगूठी, गले के हार, कान की बाली, नथुनी, सोने के कंगन, चांदी के पायल और पाजेब, मांथ बिंदी सहित घर की पांच महिलाओं के आभूषण थे, जिनकी कीमत लगभग 10 लाख के आसपास होंगी।
विज्ञापन
सीओ रुदौली संतोष सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मवई थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद खलील की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। छानबीन की जा रही है।