{"_id":"5c6c1661bdec225fe96d78fa","slug":"theft-in-the-store-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में दोबारा चोरी, व्यापारियों ने घेरी चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में दोबारा चोरी, व्यापारियों ने घेरी चौकी
Tue, 19 Feb 2019 08:15 PM IST
deepa deepa
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: deepa deepa
Updated Tue, 19 Feb 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
चौरेबाजार क्षेत्र के एक किराना स्टोर में सोमवार रात चोरों ने 70 हजार की नकदी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। किराना स्टोर में यह दूसरी बार चोरी हुई है। घटना से नाराज बाजार के लोगों ने चौकी का घेराव किया।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरेबाजार पुलिस चौकी से कुछ दूरी स्थित किराना स्टोर में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की। गल्ले में रखी 70 हजार रुपये की नकदी के अलावा दुकान में रखा गुटखा, सिगरेट सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया गया।
दुकानदार के मुताबिक कुल लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई। इसके पहले छह अप्रैल 2017 को भी इसी दुकान में चोरी हुई थी। चोरी की घटना से नाराज बाजार के लोगों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक अग्रहरि की अगुवाई में मंगलवार को दोपहर पुलिस चौकी का घेराव करते हुए गहरा आक्रोश जताया। घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि बाजार में हाईवे के किनारे लगी कई सोलर लाइटों की बैटरी भी चोर खोल ले गए हैं, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं लग पाया। घेराव करने वालों में मनीष सिंह, दयाल गुप्ता, मनु लाल, मोती लाल अग्रहरी, सतीश कुमार, राम उजागीर, मोहन सहित तमाम दुकानदार शामिल रहे।
पुलिस चौकी प्रभारी अगस्त मुनि त्रिपाठी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर गुस्सा शांत कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और चोरी का खुलासा किया जाएगा।