{"_id":"578683714f1c1b1b4313dfe4","slug":"the-young-man-s-body-found-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र के धरौली गांव के पास बुधवार शाम नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त तो कर ली गई लेकिन युवक की मौत का कारण नहीं पता चल सका। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
अपराह्न तीन बजे ग्रामीणों ने नहर में एक युवक का शव बहता हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खंडासा पुलिस को देने के लिए कई बार एसओ के सीयूजी नंबर पर फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद ग्रामीणों ने सूचना सीओ मिल्कीपुर नवीन नायक को दी।
सीओ के निर्देश पर करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर शिनाख्त करवाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक ग्राम बिजिनियापुर थाना रुदौली निवासी शिव मगन (20) पुत्र नाथूराम का है। जिसकी शिनाख्त युवक के बहनोई ने की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिव कुमार बुधवार को साइकिल से अपनी दीदी के घर जाने के लिए निकला था। मृत युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले है। मां छेदाना की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।