{"_id":"585d69944f1c1b3e4de3a604","slug":"the-tractor-trolley-thrashed-to-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्र को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्र को रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
राेते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज थाने की पूरा चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा मड़ना में शुक्रवार को एक बालक का ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रैक्टर-ट्रॉली को सील कर दिया है।
मड़ना गांव निवासी व प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र अमन गुप्ता (11) पुत्र कुलदीप गुप्ता शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घर से कहीं जा रहा था। इसी बीच दो ट्रॉलियाें को ले जा रहे ट्रैक्टर ने बालक को रौंद दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
इस बीच सूचना पाकर ट्रैक्टर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे पिता ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे को सीएचसी पूरा बाजर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली गांव में चलने वाले ईंट भट्ठे की है। मृतक की मां शकुंतला सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पूरा चौकी पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को खिंचवा चौकी ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।