{"_id":"586a81314f1c1ba709158746","slug":"the-old-woman-killed-in-the-conflict-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडा पाथने के विवाद में वृद्धा की हत्या, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंडा पाथने के विवाद में वृद्धा की हत्या, चार जख्मी
फैजाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनायतनगर थाना क्षेत्र के देवगिर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कंडा पाथने को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में लाठी-डंडे से मारपीट हुई। लाठी की पिटाई से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। प्रकरण में छह के खिलाफ हत्या सहित मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोमवार की सुबह करीब आठ बजे ग्राम देवगीर पूरे सुख्खा का पुरवा की विवादित ग्राम समाज की जमीन पर गांव निवासी रामकेवल की 65 वर्षीय माता हरदेई कंडा पाथ रही थीं। इस बात की जानकारी पर गांव के ही कंधईलाल, राधा, सोनू, संजय, दुर्गा प्रसाद व धर्मचंद लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गये।
लाठी-डंडा से लैस लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी तो उसकी मां हरदेई ने विरोध किया। इस पर हमलावरों ने बुजुर्ग महिला की पिटाई शुरू कर दी। हल्ला-गुहार पर उसका लड़का रामकेवल मौके पर पहुंचा तो हमलवारों ने उसकी व उसकी पत्नी निर्मला, पड़ोसी सरजू प्रसाद की भी पिटाई की और गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
पिटाई से बुजुर्ग महिला हरदेई की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन को लेकर कन्धईलाल व रामनेवल के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवादित जमीन के पास कंधईलाल का मकान है और विवादित जमीन पर रामनेवल का पेड़ है।
इसी पेड़ के नीचे रामनेवल की मां कंडा पाथ रही थी। हमलावरों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोटहिल रामकेवल का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट करने के लिए अगल-बगल के कई रिश्तेदारों को बुलाया था।
थानाध्यक्ष इनायतनगर अरविंद पांडेय ने बताया कि प्रकरण में गांव के कंधईलाल, राधा, सोनू, संजय, दुर्गा प्रसाद व धर्मचंद के खिलाफ हत्या सहित मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कंधईलाल व राधा को गिरफ्तार कर लिया है।