फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The land sale deed was bluffing take pension

पेंशन दिलाने का झांसा दे जमीन का बैनामा कराया

Sun, 28 Feb 2016 12:16 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने पूछताछ की तो उसकी पिटाई कर दी गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कुढ़ा केशवपुर गांव निवासी विधवा रमपता पत्नी स्व. लल्लन ने बताया कि गांव के ही जगन्नाथ ने उसे पेंशन दिलाने का झांसा देकर अन्य लोगों की मदद से सादे स्टांप पेपर पर अंगूठा लगवा लिया था।
विज्ञापन


वह पेंशन मिलने का इंतजार करती रही। इसी बीच जानकारी मिली कि उसकी पैतृक जमीन का बैनामा हो गया है। रमपता पूछताछ करने जगन्नाथ के घर गई तो उसने साथियों की मदद से उसे पीटा और धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अयोध्या कोतवाल आरएस कमल ने बताया कि रमपता की शिकायत पर गांव निवासी जगन्नाथ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed