{"_id":"e56b7ecb1ddc088045201bf22ea7a65b","slug":"the-death-of-the-two-million-compensation-hdpe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत की क्षतिपूर्ति में से दो लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत की क्षतिपूर्ति में से दो लाख हड़पे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी को दी गई शिकायत में साबरमती का कहना है कि 20 वर्षीय बेटे तिलकराम निषाद की मौत के बाद क्षतिपूर्ति के रुप में पांच लाख रुपये मिले थे।
वह अपनी ससुराल पूराकलंदर थाने के कछौली मजरे खनुवावां के बजाय मायके सोनेडाड़ में रहती है। आरोप है कि प्रधान ने बीमा कराने के नाम पर उससे ग्रामीण बैंक कनकपुर झंगरौली शाखा से दो लाख रुपये निकलवाए।
लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद रसीद नहीं दे रहा। कुछ दिन पूर्व प्रधान देशराज निषाद समेत अन्य के खिलाफ बीडीओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
इस बाबत ग्राम प्रधान देशराज निषाद ने बताया कि उनको बदनाम करने के लिए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने का कहना है कि विधवा साबरमती की ओर से उनको जानकारी मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।