फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The dead postmaster returned police with alive

मृत पोस्टमास्टर को जिंदा लेकर लौटी कैंट पुलिस

Fri, 21 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
The dead postmaster returned police with alive
झारखंड प्रांत में फैजाबाद के जिंदा मिले पोस्टमास्टर को लेकर जिले की कैंट पुलिस यहां पहुंच गई। यह वही पोस्टमास्टर है, जिसकी लाश लगभग एक वर्ष पूर्व कैंट थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक जली कार में मिलने का दावा किया था।
विज्ञापन


कार में एक जला कंकाल मिलने पर हड़कंप मच गया था। परिवार ने पोस्टमास्टर की तेरहवीं भी कर दी थी। अब पुलिस वारदात में आये यू टर्न को सुलझाने मेें जुटी है और कार में मिले कंकाल का रहस्य जानने की कवायद कर रही है।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर हरिशंकर सिंह से घंटों की पूछताछ के बाद कैंट पुलिस ने पूछताछ का जिम्मा स्वाट टीम के हवाले किया है। फिलहाल पुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि पोस्टमास्टर सही बात बता रहा है कि गढ़ी हुई कहानी सुना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गत वर्ष मई माह में लखनऊ हाईवे पर मोदहा पोस्ट आफिस में तैनात पोस्टमास्टर हरिशंकर की जली हुई कार पाई गई थी। कार में मिला कंकाल पोस्टमास्टर का होने की आशंका जताते हुए उनके लड़के पंकज ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया था।

परिवार की ओर से हरिशंकर की तेरहवीं भी कर दी गई थी। अचानक दो दिन पूर्व झारखंड पुलिस की ओर से हरिशंकर की वार्ता कैंट पुलिस से कराई गई। वार्ता में हरिशंकर ने बताया कि उनको कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था और झारखंड में बंधक बना रखा था।

एक शख्स की ओर से उनकी लगातार निगरानी कराई जा रही थी। किसी तरह वह कब्जे से छूटकर भागे और इलाकाई पुलिस तक पहुंचे और कैंट पुलिस को प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद झारखंड गई कैंट पुलिस गुरुवार रात उनको ले आई।

यहां घंटों चली पूछताछ में अभी वारदात की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। इस बात का भी जवाब नहीं मिल पाया है कि आखिर कार में मिला कंकाल किसका था? अगर पोस्टमास्टर का अपहरण हुआ तो किसने किया?


फिलहाल स्वाट टीम पुलिस लाइन में हरिशंकर से पूछताछ में जुटी थी। कैंट एसओ अमर सिंह ने बताया कि पोस्टमास्टर के बयान में भिन्नता है। तथ्यों की पड़ताल व क्राॅस वेरीफिकेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed