फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The bodies of the murdered man thrown riverbank

युवक की हत्या कर नदी किनारे फेंका शव

Thu, 28 Jan 2016 11:50 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव स्थित तमसा नदी के किनारे झाड़ी में एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से बुधवार रात सनसनी फैल गई। गुरुवार को एसएसपी समेत पुलिस टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की और युवक की अन्यत्र हत्या कर लाश यहां फेंके जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन


साथ ही अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में शव की शिनाख्त 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई थी। एसएसपी ने मामले का जल्द खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन


कोतवाली के जलालपुर माफी गांव में तमसा किनारे बुधवार रात झाड़ी के बीच एक युवक (23) का शव देखा गया। ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल की और शव को कब्जे में लिया। मृतक के शरीर पर नीली रंग की चेकदार शर्ट, जींस पैंट, जैकेट व जूता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले में अंगोछा कसा मिला और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस को छानबीन में मृतक के जैकेट पर राजपूत ढाबा और जींस पैंट पर रवि लिखा हुआ मिला। इसके अलावा पुलिस को ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।

इसके चलते गुरुवार को पुलिस ने स्थानीय लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई और सफलता न मिलने पर जिले के थानों समेत आसपास के जिलों को ब्यौरा भेज शिनाख्त में मदद की गुहार की।

प्रकरण में एसएसपी मोहित गुप्ता ने गुरुवार को बीकापुर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने सीओ बीकापुर और कोतवाल को मामले की गहराई से जांच व मृतक की शिनाख्त के लिए जरूरी हिदायत दी।


एसएसपी ने बताया कि युवक की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया है। प्रकरण में हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धारा में अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed