{"_id":"c229fca7864efb99abb8731730cc6753","slug":"the-bike-rider-killed-in-truck-collision-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
बताया कि 26 वर्षीय रामतेज निषाद पुत्र केशवराम निषाद निवासी ग्राम पिपरी अपने मित्र अनिल निषाद पुत्र सियाराम निवासी बबुरिहा कौंधा कोतवाली बीकापुर की मोटर साइकिल से फैजाबाद शहर जा रहा था।
इसी दौरान वर्दीधारी की बाइक से सुबह लगभग दस बजे नजीरपुर मोड़ के पास उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद रामतेज निषाद सड़क की ओर गिरा और उधर से गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया।
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल निषाद थोड़ी दूर पर गिरा और सकुशल बच गया। हालांकि उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पुलिस ने ट्रक को चांदपुर हरिबंश के पास पकड़ लिया। थानाध्यक्ष दीपन यादव ने बताया कि चोटहिल अनिल निषाद की तहरीर पर दुर्घटना कारित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।