{"_id":"5c9538c0bdec2256d212a3a4","slug":"teenager-tampered-with-the-mla-and-the-crowd-siege-station-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़, विधायक व भीड़ ने घेरा थाना, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़, विधायक व भीड़ ने घेरा थाना, तनाव
Sat, 23 Mar 2019 01:04 AM IST
vivek vivek
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
Published by: vivek vivek
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
-रुदौली में विवाद के बाद मौके पर जांच करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : amarujala
होली के दिन रंग में भंग डालने की कई घटनाएं हुईं। रुदौली इलाके में छेड़खानी करने पर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं थाना कैंट के मऊशिवाला में हुड़दंगियों व पुलिस के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि लाठियां बरसानी पड़ी। सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
उधर, गोसाईगंज कस्बे में डीजे बजाने के विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है। इन सभी मामलों में कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य कई जगहों पर मामूली झड़प हुई, जिसे पुलिस की सक्रियता व स्थानीय लोगों की सूझबूझ से संभाल लिया गया।
देवकाली मंदिर से हवन पूजन व होली मिलन के बाद चचेरी बहनों के साथ घर वापस हो रही किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने रुदौली शहर के मोहल्ला पुरेखान सिनेमाहाल रोड पर छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद रुदौली नगर में तनाव पैदा हो गया। देखते ही देखते आरोपी के घर के पास बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
किशोरी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश में गुरुवार देर रात तक छापेमारी की। कोतवाल ने तनाव के देखते हुए आरोपी युवकों के घरों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ धर्मेंद्र यादव व कोतवाल विश्वनाथ यादव के समझाने पर भीड़ विधायक रामचंद्र यादव के साथ कोतवाली पहुंची।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में आरोपी युवकों के घरों में छापेमारी की। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को रात में ही घरों से उठाकर पीड़िता से शिनाख्त कराई। पीड़िता द्वारा दो युवकों की पहचान करने के बाद रात दो बजे मामला शांत हुआ।
हालांकि तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है। इस दौरान कोतवाली में पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कसौधन, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सतींद्र प्रकाश शास्त्री, राज किशोर सिंह, सभासद कुलदीप सोनकर, सहित अन्य मौजूद रहे।
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की पहचान तौफीक शाह निवासी पुरेखान व रेहान निवासी पुरेजामी कोतवाली रुदौली के रूप में हुई है, इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से एक बाइक भी बरामद की गई है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
मसौधा ब्लॉक क्षेत्र के मऊ शिवाला बाजार में शिव मंदिर के सामने चीता मोबाइल पुलिस व होली खेल रहे युवकों के बीच डीजे बंद करने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने होली खेल रहे युवकों पर लाठीचार्ज कर दिया। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई।
लाठीचार्ज में अमित शुक्ला, भगवान साहू, मयंक मिश्रा, राज चौरसिया, बृजेश कुमार, अमरनाथ गुप्ता, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने लोगों को शांत कराया।
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं होली के उल्लास में शिवगढ़ गांव के राजभर बस्ती में डीजे बजाया जा रहा था। होली की मस्ती व शराब के नशे में धुत राजभर व हरिजन बस्ती के युवक डीजे की धुन पर धमाल मचा रहे थे।
इसी बीच गांव के ही अंगद प्रसाद तिवारी फूहड़ता पर कमेंट करते हुए वहां से चल दिए। इसी से खिन्न होकर डांस कर रहे युवकों ने अंगद पर हमला बोल दिया। उसे बचाने दौड़े भाई नीरज, भतीजे विपिन, अमित पर भी हुड़दंगियों ने हमला बोलकर जमकर मारापीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राम तिलक, कक्कू, कुलदीप, महेश व मूरत को गिरफ्तार कर लिया।
मारपीट की घटना में घायल अखिलेश को लखनऊ व विपिन को अयोध्या जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर केस दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
होली के दिन रुदौली शहर में छेड़छाड़ की पीड़िता किशोरी के अपराजिता बनने की हर तरफ सराहना हो रही है। पीड़ित किशोरी ने घटनास्थल पर छेड़छाड़ का विरोध ही नहीं किया, बल्कि मारपीट होने के बाद भी हिम्मत दिखाई। वह घटनास्थल से लेकर आरोपियों की पहचान करने तक रात करीब दो बजे तक कोतवाली में डटीं रही।
रात में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद किशोरी परिवारीजनों के साथ कोतवाली से घर गई। बहादुर बेटी का कहना है कि वह अभी पढ़ाई कर रही है। वह लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या आती जाती है, ऐसी घटना उसके साथ कभी नहीं घटी। कहा कि ऐसे लोगों को सजा दिलाने तक वह लड़ती रहेगी। विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ धर्मेंद्र यादव ने किशोरी के बहादुरी की सराहना की।