{"_id":"71ca061060833a607864b8d44b1fed44","slug":"teenager-killed-after-being-abducted-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर दुराचार के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर दुराचार के बाद हत्या
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम वहशी दरिंदों ने नित्यक्रिया के लिए गई एक किशोरी को अगवा कर दुराचार किया फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
खून से सना उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में मिला है। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मवई एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। काफी समय बाद जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाश करने के लिए घर से निकले।
घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में बेटी का खून से लथपथ शव देख पिता सन्न रह गया। ग्रामीणों सहित परिवारीजनों ने मौका-ए-वारदात को देख किशोरी को अगवा कर दुराचार के बाद हत्या किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने पुलिस को दुराचार कर हत्या करने की अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
उधर, मवई थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।