फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   teen age girl raped

धमकाकर पांच माह तक दुराचाj

Sat, 20 Jun 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

तारुन थानाक्षेत्र में एक किशोरी को दो सगे भाई धमका कर पांच माह तक दुराचार करते रहे। गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसमें परिवार के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। हिम्मत जुटाकर किशोरी ने अपने परिवारीजनों को बताया। इसके बाद शिकायत करने पर आरोपी के परिवारीजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 थाना क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय दलित किशोरी के साथ क्षेत्र के रजौरा गांव निवासी लालजी व रामभवन उर्फ मुखिया ने धमकाकर पांच माह तक दुराचार। इस बीच किशोरी को गर्भ ठहर गया तो दोनों ने उसको गर्भपात की दवा खिला दी। दवा के असर से किशोरी का गर्भपात हो गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। तब जाकर मामले की जानकारी किशोरी के परिवारीजनों को हुई।
विज्ञापन

 किशोरी से पूछताछ की तो उसने आप-बीती बयां कर दी। किशोरी की आप-बीती सुनने के बाद परिवारीजन शिकायत लेकर लालजी व रामभवन उर्फ मुखिया के घर पहुंचे तो उनके परिवारीजनों ने गाली-गलौज की और जान से मार डालने की धमकी दी। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने लालजी उसके भाई रामभवन उर्फ  मुखिया तथा पिताa रामकुमार व रामकुमार की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed