फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Station ticket booking clerk arrested

स्टेशन पर तत्काल के सात टिकटों के साथ ध्ारा गया बुकिंग क्लर्क

Sat, 22 Oct 2016 11:24 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Station ticket booking clerk arrested
Crime Scene
लखनऊ से रुदौली पहुंचे उत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसएस यादव ने बुकिंग क्लर्क के पास से तत्काल के सात स्लीपर टिकट बरामद किए हैं। करीब 7090 रुपये मूल्य के ये टिकट विभिन्न ट्रेनों और विभिन्न स्थानों के लिए निकाले गये थे। इन तत्काल के टिकटों को संबंधित व्यक्ति को बाद में ऊंचे दामों में देने की तैयारी थी।
विज्ञापन


एसीएम सुबह 10:30 बजे डाउन गंगा-जमुना एक्सप्रेस से दो निरीक्षकों के साथ रुदौली पहुंच गये थे। उन्होंने छापा मारकर बुकिंग क्लर्क नंदलाल यादव के पास से स्लीपर के सात तत्काल टिकट बरामद किए।
विज्ञापन


इनमें से फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस के रुदौली से दिल्ली के दो टिकट, कैफियात से रुदौली से दिल्ली का एक टिकट, दून एक्सप्रेस का रुदौली से दिल्ली एक टिकट, पुष्पक का लखनऊ से दादर, राप्ती सागर का बाराबंकी से सोन्नूर और बाराबंकी से लुधियाना का एक टिकट था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश मिलान में निकाले गये टिकट की रकम नहीं मिली। बताया जाता है संबंधित लिपिक बाद में यात्रियों को टिकट देकर उनसे अधिक रकम लेता। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गयी थी। एसीएम का दो निरीक्षकों के साथ छापा इसी क्रम में था।


इस बारे में स्टेशन अधीक्षक ओपी राय ने बताया कि क्लर्क का तरीका गलत था। एसीएम ने बाद में फार्मों से संबंधित यात्रियों का नाम पुकारा। सभी यात्री रुदौली व आसपास के ही थे। इन लोगों ने पैसा जमा किया और अपना टिकट लिया। कैश मिलाने पर सब कुछ सही निकला है। क्लर्क के खिलाफ किसी कार्रवाई की जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed