{"_id":"4cf9bb0cc60578379f9f37a0a742f4ed","slug":"sp-worker-brother-was-raped-the-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ता के भाई ने बालिका से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा कार्यकर्ता के भाई ने बालिका से किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 18 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को क्षेत्र निवासी एक परिवार में पति-पत्नी में विवाद हुआ तो विवाहिता अपने बच्चों को छोड़कर क्षेत्र के ही एक गांव स्थित अपने मायके चले गयी। वहीं उसका पति नशे में कहीं जाकर बैठ गया। गांव के बाहर स्थित छप्पर के पास दंपती का एक लड़का व दो लड़कियां सो रही थीं।
बताते हैं कि रात में लगभग दस बजे क्षेत्र के ही एक इलाकाई सपा कार्यकर्ता के भाई ने चारपाई से नौ वर्षीय बालिका को उठा लिया और निकट स्थित एक चरी के खेत में ले गया। खेत में युवक ने बालिका के साथ दुराचार का प्रयास किया। बालिका की मां का आरोप है कि बेटी के चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसको कई थप्पड़ मारे।
इसके बाद वह बालिका को गांव के बाहर स्थित एक आम के बाग में जबरदस्ती उठा ले गया, जहां दुराचार किया। रात लगभग साढ़े 11 बजे वापस लौटी बालिका ने आपबीती अपने भाई-बहन को बताई तो जानकारी मां तथा पिता को दी गई।
विज्ञापन
मायके से पहुंची बालिका की मां बुधवार की सुबह दर्शननगर पुलिस चौकी पहुंची।
तो पुलिस ने समझा-बुझाकर टरका दिया। इस बीच मामले को दबाने की कवायद शुरू हो गई। पंचायत होने लगी। लेकिन मामले की शिकायत एसपी सिटी तक पहुंची तो वह मामले की तह तक पहुंचने के लिए गांव पहुंच गये। मौका-मुआयना के बाद एसपी सिटी ने अयोध्या कोतवाली पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराने तथा पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाने का निर्देश दिया।
निर्देश पर पुलिस ने मां की तहरीर पर इलाकाई सपा कार्यकर्ता के भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी पर अयोध्या कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के मां की तहरीर पर रामपुर हलवारा निवासी बीर बहादुर यादव उर्फ बीरू यादव के खिलाफ दुराचार तथा पास्को एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है