{"_id":"5797a9544f1c1b2e6421ee55","slug":"sp-leader-and-businessman-killing-the-two-men-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता व सर्राफ को उड़ाने आए बलिया के दो शूटरों को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता व सर्राफ को उड़ाने आए बलिया के दो शूटरों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात शक के आधार पर ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए बलिया के दो शूटरों को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया। शूटरों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो शूटरों ने कुबूला कि वह एक सपा नेता व सराफा व्यवसायी को उड़ाने आए थे।
उन्हें उनकी हत्या करने की सुपारी मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने सुपारी देने संबंधित कई राज उगले हैं। पुलिस उसकी तस्दीक कर रही है। वहीं, इस खुलासे के बाद सराफा व्यवसायी व सपा नेता का परिवार दहशतजदा है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात तकरीबन नौ बजे हैदरगंज-कूरेभार मार्ग पर शिलाका पुरवा गांव के सामने ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में बाइक से घूम रहे दो युवकों को देखा और शक होने पर रुकने का इशारा किया। तभी बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी बाइक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। रात भर चली पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान शाकिर पुत्र यूसुफ और सहाबुद्दीन पुत्र फिरोज के रूप में हुई है। दोनों पेशेवर अपराधी हैं। दोनों बलिया जिले के सिकंदर पुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
इनके कब्जे से दो तमंचा और 12 कारतूस बरामद हुए हैं। एसओजी भी पूछताछ में लगी है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में दोनों शूटरों ने कुबूला कि उनके निशाने पर सराफा व्यवसायी सियाराम सराफ और सपा के जिला कोषाध्यक्ष थे। उन्हें उड़ाने की सुपारी दी गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से सुपारी देने वाले शख्स की पड़ताल कर रही है।