{"_id":"0c9da93fa6320b5de48dc49d2e0418ce","slug":"show-the-fake-invoices-and-bike-issue-chalaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट और बाइक बरामद दिखा किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली नोट और बाइक बरामद दिखा किया चालान
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिले के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र से लापता युवक समेत चार लोगों की गिरफ्तारी बुधवार को स्वाट टीम ने दिखाई है। युवकों के कब्जे से साढ़े पांच लाख रुपये के जाली नोट व दो बाइक बरामद करने का दावा किया गया है।
अयोध्या कोतवाली के शहनंवा गांव निवासी मो. मोनिस के लापता होने का मामला प्रकाश में आया था।
पंचायत चुनाव के चलते मामला गरम पड़ने के बाद अयोध्या पुलिस ने शहनवां गांव पहुंच परिजनों व ग्रामीणों का बयान दर्ज किया था और गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
बाद में पुलिस की ओर से शहनवां गांव निवासी मोनिस समेत तीन युवकों को स्वाट टीम की ओर से देवकाली ओवरब्रिज के पास से जाली नोट की तस्करी की योजना बनाते पकड़ने की बात कही थी।
विज्ञापन
बुधवार को स्वाट टीम प्रभारी जयशंकर पांडेय ने बताया कि जाली नोट की खेप के साथ चार युवकों को पकड़ा गया है।
इनके कब्जे से एक-एक हजार के पांच सौ नोट कीमत पांच लाख व पांच-पांच सौ के सौ नोट कीमत 50 हजार और दो बाइक बरामद हुई है। सभी के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाल ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी की शिकायत पर जियाउल हक निवासी मोहल्ला सधरी टोला थाना कलिया चौक जनपद माण्डला पश्चिम बंगाल, इंद्रजीत वर्मा निवासी श्यामनगर पूर्व थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी, मो. मोनिस निवासी शहनंवा कोतवाली अयोध्या व शेरू खान निवासी कोला सोहावल थाना रौनाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।