{"_id":"d6a5c237adc62636a3f82ba0b6f39480","slug":"school-manager-s-brother-died-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय प्रबंधक के भाई की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय प्रबंधक के भाई की संदिग्ध हालात में मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक के अधेड़ भाई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव बाग में अमरूद के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रबंधक भाई ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। पुलिस को मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कलुवामाऊ गांव निवासी राममनोहर कमला सरस्वती विद्यालय के प्रबंधक है और दरबारीलाल जनसहयोगी प्रा.वि कलुआमऊ में शिक्षक भी है। उनके छोटे भाई कालीचरण (50) बड़े भाई के निजी विद्यालय की देखरेख करते थे।
विज्ञापन
बुधवार रात वह रोजाना की भांति विद्यालय सोने के लिए गए थे। गुरुवार सुबह बड़ा भाई नित्यक्रिया के लिए गांव के पूरब गया तो उसने देखा कि उसके छोटे भाई कालीचरण का शव बाग में एक अमरूद के पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटक रहा था।
भाई की सूचना पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण कामकाज छोड़ घटना स्थल पर पहुंच गए। कुछ ही देर में खासी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची खंडासा थाना पुलिस ने शव को पेड़ की डाल से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के बड़े भाई राममनोहर ने पुलिस को दी तहरीर में छोटे भाई की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। थानाध्यक्ष शमशेर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।