{"_id":"581f6d014f1c1bf47eb37618","slug":"revolver-pointed-two-lakh-looted-fromtrader","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर व्यापारी से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर व्यापारी से दो लाख लूटे
फैजाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोर मिल में गल्ला सप्लाई करने वाले एक एजेंट से रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब दो लाख रुपये लूट लिए। मोबाइल भी छीन लिया। रविवार देर शाम हुई वारदात से लोगों में आक्रोश है। पीड़ित एजेंट ने पुलिस को सूचना दी है। वारदात के बाद सीओ से लेकर दरोगा तक सक्रिय हो गए हैं।
शहर के नाका गांधीनगर के रहने वाले विनोद कुमार गुप्ता फ्लोर मिलों में गल्ला सप्लाई करने के साथ कमीशन एजेंट का काम करते है। रविवार को स्कूटी से मुमताजनगर स्थित एक फ्लोर मिल गए थे। शाम को छह बजे के आसपास वे अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे।
एजेंट ने बताया कि सहादतगंज ओवरब्रिज पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और स्कूटी रुकवा कर तमंचा लगा दिया। स्कूटी रोकते ही एक बदमाश ने गाड़ी की चाभी निकाल ली और डिग्गी खोल, उसमें रखा एक लाख 85 हजार रुपये और कागजात निकाल लिए और मोबाइल छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने जैसे-तैसे सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कैंट एसओ राकेश कुमार सिंह सहित कई दरोगा मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी एके उपाध्याय ने भी पूरी घटना की जानकारी करने के बाद मातहत अधिकारियों को निर्देशित किया। सीओ एके उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।