फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Rape was failing student killed

रेप में असफल होने पर की थी छात्रा की हत्या

Thu, 18 Feb 2016 11:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मवई थाना क्षेत्र निवासी हाईस्कूल छात्रा की हत्या रेप में असफल होने पर नाक व मुंह दबाकर की गई थी। यह खुलासा मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि पुलिस इस वारदात में अभी तक किसी संदिग्ध को तलाश नहीं पाई है।
विज्ञापन


मंगलवार रात हाईस्कूल की एक छात्रा का शव बघेड़ी गांव स्थित एक सरसों के खेत में मिला था। मृतका की पहचान परिवारीजनों ने की थी। बताया था कि छात्रा दूसरी पहर लगभग चीन बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई थी।
विज्ञापन


पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा से दुराचार की आशंका निर्मूल साबित हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दुराचार में असफल होने पर हत्यारे ने छात्रा का नाक व मुंह दबाकर हत्या कर दी ताकि मामले की जानकारी छात्रा के परिवारीजनों को न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई लोग व परिवारीजन मवई पुलिस के लचर रवैया को लेकर मुखर होने लगे हैं और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।


गुरुवार को रुदौली सीओ संतोष कुमार ने बताया की मृतका के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाई गई है। दुष्कर्म जैसी कोई बात पुष्ट नहीं हुई है। वारदात के खुलासे के लिए सुरागरसी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed